सऊदी अरब पर हमले से भारत चिंतित, घायल भारतीयों की मदद में जुटा दूतावास

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुए हमले ने एक बार फिर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है. 24 नवंबर को रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट स्थित एक टावर को निशाना बनाया गया. इस हमले में दो भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. घटना के बाद भारत सरकार ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए सऊदी अरब के प्रति एकजुटता जताई है. भारत ने कहा कि इस तरह के हमले न केवल आम नागरिकों की जान को खतरे में डालते हैं, बल्कि क्षेत्र की शांति और स्थिरता को भी प्रभावित करते हैं.विदेश मंत्रालय ने 25 नवंबर को जारी बयान में हमले तुरंत रोकने की अपील की है. वहीं, रियाद स्थित भारतीय दूतावास घायलों और उनके परिवारों की हर संभव मदद कर रहा है. भारत ने अपने आधिकारिक बयान में सऊदी अरब के नागरिक, आर्थिक और ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों की निंदा की है. रियाद का फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट देश के प्रमुख आर्थिक और कारोबारी क्षेत्रों में शामिल है.

हमले में दो भारतीय नागरिक घायल

ऐसे महत्वपूर्ण स्थान को निशाना बनाए जाने से लोगों की सुरक्षा के साथ आर्थिक गतिविधियों पर भी खतरा पैदा होता है. भारत ने इसे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बताया है. इस हमले में दो भारतीय नागरिकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने घायलों और उनके परिवारों से संपर्क कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है.

भारत ने सऊदी की संप्रभुता पर जताई चिंता

भारत सरकार ने विदेश में रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया है. हालांकि, आधिकारिक बयान में घायलों की पहचान और उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है. भारत ने कहा कि इस तरह के हमले आम नागरिकों की जिंदगी को खतरे में डालते हैं और सऊदी अरब की संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं. साथ ही ये पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करते हैं. भारत ने सभी पक्षों से ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की अपील की है.

भारत का सऊदी को समर्थन, शांति की अपील

बयान में नागरिकों, आर्थिक संस्थानों और ऊर्जा से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने पर भी चिंता जताई गई है. भारत ने सऊदी अरब की सरकार और वहां के लोगों के प्रति अपनी एकजुटता दोहराई है. साथ ही सऊदी अरब की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के प्रयासों का समर्थन किया है. भारत ने उम्मीद जताई कि पश्चिम एशिया में जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी. भारत का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को रोकने के लिए हमलों का तत्काल बंद होना जरूरी है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts