जारी हुआ CGEPT का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड.

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने तटरक्षक भर्ती कार्मिक परीक्षा (CGEPT) 2026 के तहत 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक और स्वच्छताकर्मी-I पदों के लिए आवेदन किया है, वो अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्टर्ड ईमेल और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा. प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 17 और 18 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियां जांचने की सलाह दी गई है. उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक और स्वच्छताकर्मी-I के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी.

एडमिट कार्ड में ये जानकारियां जरूर चेक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करने चाहिए. इसमें नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, फोटो और सिग्नेचर के अलावा परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट और केंद्र का पूरा पता दिया होगा. इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्धारित समय और जरूरी दिशानिर्देश भी एडमिट कार्ड में होंगे. अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है तो उम्मीदवारों को समय रहते संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए.

परीक्षा केंद्र पर ले जाने होंगे ये दस्तावेज

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाना अनिवार्य है. इसके अलावा एक मूल फोटो पहचान पत्र भी रखना होगा. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई तस्वीर से मिलती-जुलती दो हालिया कलर पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखनी चाहिए. सभी दस्तावेज पहले से तैयार कर लेने चाहिए ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो.

17 और 18 नवंबर को होगी परीक्षा

भारतीय तटरक्षक बल की ओर से प्रथम चरण की परीक्षा 17 और 18 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा CBT मोड में होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, समय और रिपोर्टिंग टाइम के लिए एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं.
  • 2. होमपेज पर CGEPT 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • 4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • 5. इसे डाउनलोड करके सभी जानकारियां जांच लें.
  • 6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts