नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में युवक गिरफ्तार.

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंसूरपुर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गांव मुबारिकपुर निवासी दिनेश पुत्र रामदेवा ने 13 नवंबर 2026 को थाना मंसूरपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब 14 वर्षीय पुत्री मीरा घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पिता ने पुलिस से पुत्री की तलाश करने की गुहार लगाई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 340/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने किशोरी की तलाश और घटना की जांच के लिए प्रयास तेज किए।

जांच के दौरान आरोपी अजीत उर्फ आदित्य पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम मुबारिकपुर, थाना मंसूरपुर का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंसूरपुर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खतौली के नेतृत्व में की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts