शिक्षिकाओं का सम्मान कर जताया आभार.

मुजफ्फरनगर। शाहपुर में रोटरी क्लब सखी की ओर से शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज एवं राज एकेडमी में शिक्षिकाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य कर रही शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना रहा। विशिष्ट अतिथि श्याम पाल (भाई जी), वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व चेयरमैन परमेश सैनी तथा रोटरी क्लब मेरठ से भरत राम अग्रवाल ने शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब सखी की पूर्व प्रेसिडेंट नीलम गुप्ता, सेक्रेटरी शशि सिंघल, वरिष्ठ रोटेरियन लोचन बंसल, नीतू अग्रवाल, नित्या अग्रवाल सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। लोचन बंसल ने बताया कि रोटरी क्लब सखी द्वारा दोनों शिक्षण संस्थानों को समय-समय पर कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालयों के विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया।

श्याम पाल ने शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की करीब 45 वर्षों की शैक्षिक सेवाओं की सराहना की। परमेश सैनी ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद गुप्ता, प्रधानाचार्या उषा अस्थाना तथा राज एकेडमी की प्रधानाचार्या सानिया मिर्जा ने अतिथियों का सम्मान किया। संचालन रिंकी रानी ने किया। समारोह में शिक्षिकाओं में उत्साह रहा और उनके योगदान की सराहना की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts