सहारनपुर। आयशा मॉडल स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का फीता काटकर हाफिज मुदस्सिर ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में शिक्षक सम्मान और विद्यार्थियों के उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।विद्यालय प्रबंधक मुजाहिद नदीम ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी अध्यापिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, परिश्रम और योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने शिक्षकों को उपहार और पुरस्कार भेंट कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यार्थियों के इस भावपूर्ण प्रयास से शिक्षक भी अभिभूत नजर आए।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हाफिज मुदस्सिर, रूबी, दानिश, शबाना, कुलसुम, नुरुल्लाह, शबनम, शीबा, तराना मिश्रा, नगमा आफरीन सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
























































