शराब तस्कर का खेल खत्म,135 क्वार्टर के साथ गिरफ्तार.

बाँदा। अवैध शराब का काला कारोबार करने वालों पर बाँदा पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एसपी पलाश बंसल के कड़े निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत थाना मटौंध पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने खैराडा गाँव के सामने अधनिर्मित पुल के पास से एक शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पकड़े गए तस्कर के कब्जे से 135 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है, जिसे वह बेचने की फिराक में था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त सुशील पुत्र राजकुमार, ज्योति नगर, तिंदवारी रोड कोतवाली नगर का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। मटौंध पुलिस ने 135 क्वार्टर शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts