वृहद रोजगार मेला एवम नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन मंत्री द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

मुज़फ्फरनगर। जिला विकास अधिकारी द्वारा मंत्री को सम्मान प्रतीक भेंटकर किया गया अभिनंदन। संस्थान प्रबंधन समिति के चेयरमैन द्वारा उपस्थित सभी का किया गया आभार व्यक्त उपायुक्त उद्योग, ज़िला सेवायोजन अधिकारी, जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा किया गया प्रतिभाग एम आई एस प्रबंधक अक्षय कुमार एवम मंजू शर्मा की रही महत्वपूर्ण भूमिका डा राजीव कुमार द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालान। जिलाधिकारी के अनुमोदन एवं मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय पत्र संख्या-399 के अनुपालन में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना डी0डी0यू0-जी0के0वाई0 के अन्तर्गत। वृहद रोजगार मेला कैम्पस, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सुजडू चुंगी में आयोजित कराया गया,उक्त रोजगार मेला कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं Sli विकास अनुभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में आयोजित कराया गया। मुख्य अतिथि डा0 संजीव कुमार बालियान केन्द्रीय राज्यमंत्री पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन, भारत सरकार द्वारा दीप प्रज्जवलन करते हुये मेले का शुभारंभ किया गया। मंत्री द्वारा रोजगार मेले में चयनित 25 अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया, वृहद रोजगार मेले में श्री राजेश जैन, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती मुजफ्फरनगर, जगमोहन गोयल, महाप्रबन्धक, राधा गोविन्द आटोमोबाइल मत्स्य नाथ त्रिवेदी जिला विकास अधिकारी, मुकेश प्रताप सिंह, नोडल प्रधानाचार्य जिला समन्वयक, जैस्मिन चौधरी, उपायुक्त उद्योग, पारूल सिंघल, जिला सेवायोजन अधिकारी, रोहिताश सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 मोरना, अक्षय कुमार, एम0आई0एस0 मैनेजर, मंजू शर्मा, एम0आई0एस0 मैनेजर, सुनील कुमार, कार्यालय सहायक, सचिन पुण्डीर तथा जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी उद्योगो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का कुशल संचालन बाल कल्याण समिति से डा0 राजीव कुमार द्वारा किया गया। रोजगार मेले में लगभग 410 अभ्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें से उद्योगो द्वारा कुल 202 अभ्यार्थियो का चयन कर, उनको रोजगार प्रदान किया गया। डा0 संजीव कुमार बालियान, केन्द्रीय राज्यमंत्री द्वारा चयनित किये गये अभ्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की गयी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts