विवाहिता ने फांसी लगाकर खत्म की जीवन लीला,

बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। 27 वर्षीय विवाहिता प्रीति तिवारी ने शनिवार देर शाम घर में अकेले होने के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका प्रीति तिवारी पत्नी अजय कुमार तिवारी घर में अकेली थी। पति रोज की तरह खेत पर काम करने गए थे। देर शाम जब अजय घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर देखा कि प्रीति कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई है। पति की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े और बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोलकर प्रीति को फंदे से नीचे उतारा। परिजन उसे लेकर तुरंत सीएचसी बबेरू भागे, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुंह से मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई।

आखिर हंसती-खेलती प्रीति ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? यह अभी रहस्य बना हुआ है। मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी कारण नहीं बता पा रहे हैं। सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts