पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाला हैवान गिरफ्तार

बांदा। जिले में जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों पर एसपी पलाश बंसल की सख्त कार्रवाई जारी है। अतर्रा पुलिस ने 12 दिन से फरार चल रहे उस सनकी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसने आपसी रंजिश में एक व्यक्ति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। 21 सितंबर को थाना नरैनी के ग्राम बाबूपुर निवासी रामप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी कि थाना अतर्रा क्षेत्र के एक पूर्व परिचित व्यक्ति ने पुराने विवाद के चलते उस पर जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अतर्रा में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं।

देर शाम मुखबिर की सूचना पर अतर्रा पुलिस ने ग्राम बल्लान से आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्त उमेश पुत्र रामप्रताप निवासी सेमरिया कुशल (लाला का पुरवा) मजरा बल्लान, थाना अतर्रा, जनपद बांदा का निवासी हैं।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। महिला, बच्चों और आम नागरिकों पर हमला करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है, अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है और सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts