मौत बनकर फटा सिलेंडर: धमाके से दहला पूरा कस्बा,

बांदा। बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ऐसा धमाका हुआ कि पूरा बाजार दहल गया। समसुद्दीनपुर निवासी संतोष पटेल की चाय-पकौड़ी की गुमटी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और गुमटी में रखा गैस सिलेंडर बम की तरह फट गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगते ही लोग बुझाने दौड़े, तभी अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली और तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भीषण था कि गुमटी के टीन-टप्पर, फ्रिज और सामान 50 मीटर दूर तक उछलकर गिरा। आसपास के दुकानदार जान बचाकर भागे। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप थोड़ी दूरी पर था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग ने सब कुछ स्वाहा कर दिया। गुमटी में रखा फ्रिज, दोनों गैस सिलेंडर, नकदी और दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। सबसे बड़ा दर्द संतोष की बेटी की शैक्षिक मार्कशीट, आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज भी उसी गुमटी में रखे थे, जो जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची बबेरू पुलिस ने पड़ोस की दुकान में लगे अग्निशमन सिलेंडर से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। बर्बाद हो चुके संतोष पटेल ने रोते हुए शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसके हुए लाखों के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए, ताकि वह फिर से अपनी गुमटी खड़ी कर अपने परिवार का पेट पाल सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts