विकसित भारत 2047 पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित.

मुजफ्फरनगर। एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी, मुजफ्फरनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभासद लालबाग एवं जिला महामंत्री महिला मोर्चा बॉबी सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह एवं अतिथि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्या ने बॉबी सिंह का पटका पहनाकर स्वागत किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दो वर्गों में प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तथा सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने अपने चित्रों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, स्वच्छता, तकनीकी विकास और देश की प्रगति जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह और मुख्य अतिथि बॉबी सिंह ने विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उन्हें आगे भी इसी प्रकार रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह ने मुख्य अतिथि बॉबी सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के साथ ही उनमें देश के विकास के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करती हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts