वन स्टॉप सेंटर का सचिव ने किया औचक निरीक्षण, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर दिया जोर.

मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा संबंधित अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में आने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता, काउंसलिंग, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और अन्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सचिव ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सखी वन स्टॉप सेंटर पर आने वाली प्रत्येक महिला एवं बालिका के साथ संवेदनशीलता और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि संकट की स्थिति में उन्हें तत्काल सहायता मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में रखे गए अभिलेखों एवं पंजिकाओं की जांच की। साथ ही साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर संकटग्रस्त महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए महत्वपूर्ण सहारा है।

यहां उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक सहायता, परामर्श और विधिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कर्मचारियों को महिलाओं की गोपनीयता एवं गरिमा का विशेष ध्यान रखने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, सखी वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान लिपिक राजेश अवस्थी, पैरालीगल वालंटियर गौरव मलिक एवं धनीराम, सखी वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर संगीता चौधरी, सुषमा और रजनी सहित पुलिस चौकी का स्टाफ उपस्थित रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts