वन नेशन-वन इलेक्शन पर बोलीं : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने “वन नेशन-वन इलेक्शन” विधेयक का विरोध करते हुए इसे संविधान और संघीय ढांचे के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक संविधान की मूल भावनाओं का उल्लंघन करता है और संघवाद पर आघात करता है। उनके मुताबिक, यह संविधान विरोधी है, और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।यह विधेयक देशभर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ आयोजित करने की दिशा में उठाया गया कदम है। इसके पक्ष में तर्क दिया जाता है कि इससे चुनावी खर्च कम होंगे और प्रशासनिक स्थिरता बढ़ेगी। वहीं, विरोधी इसे संघीय ढांचे और क्षेत्रीय स्वायत्तता के लिए खतरा मानते हैं।

उद्धव ठाकरे ने भी किया विधेयक का विरोध

सदन में मत विभाजन के बाद विधेयक को पुर:स्थापित कर दिया गया. विधेयक को पेश किए जाने के पक्ष में 269 वोट, जबकि विरोध में 198 वोट पड़े. इसके बाद मेघवाल ने ध्वनिमत से मिली सदन की सहमति के बाद संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक-2024 को भी पेश किया.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts