वनडे खेलने वाली इन 11 टीमों पर भी अकेले भारी हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने दोहा में चल रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स में UAE के खिलाफ जो कारनामा किया, उसके बाद उन्होंने 11 टीमों को भी पीछे छोड़ दिया है. कैसे आइए जानते हैं.वैभव सूर्यवंशी. एक बिहारी सब पर भारी. एशिया कप राइजिंग स्टार्स में अकेले UAE के दिए 250 रन के टारगेट पर भारी पड़ गए तो उसके बाद अब वनडे खेलने वाली 11 टीमों पर. वैसे 11 टीमों के खिलाफ वनडे में वैभव ने अपने दबदबे की कहानी लिखी कैसे?

वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा किया है वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा 28 छक्के लगाकर. खिलाड़ियों को तो भूल ही जाइए, आज तक किसी एक टीम ने भी वनडे की एक इनिंग में इतने छक्के नहीं मारे.टीम के तौर पर वनडे की एक इनिंग में सबसे ज्यादा 26 छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है. वेस्टइंडीज ने 23 छक्के मारे है. न्यूजीलैंड ने 22 और साउथ अफ्रीका तथा ऑस्ट्रेलिया ने 20-20 छक्के जमाए हैं.

भारतीय टीम ने वनडे की अपनी एक इनिंग में सबसे ज्यादा 19 छक्के लगाए थे. श्रीलंका-अफगानिस्तान ने 17-17 छक्के लगाए हैं. पाकिस्तान-आयरलैंड ने 16 छक्के जबकि बांग्लादेश ने 14 छक्के लगाए हैं.

मगर, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अकेले ही 11 टीमों के एक वनडे इनिंग में लगाए छक्के पर भारी है. टीमों के लिए तो कई खिलाड़ियों ने मिलकर छक्के लगाए होंगे मगर वैभव ने अकेले ही सारे छक्के लगाए हैं.
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts