लेखपालों ने तहसील दिवस का किया बहिष्कार.

बांदा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को पैलानी तहसील के लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर दिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 8 साल से अपनी न्यायोचित मांगों के लिए शासन और राजस्व परिषद से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। 8 साल से लंबित अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया तत्काल शुरू हो। चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी कर समय से डीपीसी हो। चयन वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित हो।

स्थायीकरण में हो रहा विलंब खत्म हो। 16 साल से नहीं बढ़े भत्तों में वृद्धि की जाए। ग्राम सचिवालयों में बिना सुविधा और सुरक्षा के रोस्टर ड्यूटी बंद हो। लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित किया जाए। प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड-पे और अंतरमंडलीय स्थानांतरण लागू हो। लेखपालों ने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा तथा कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरने में तहसील अध्यक्ष हरिओम यादव, मंत्री अमित सिंह पटेल सहित पैलानी तहसील के सभी लेखपाल मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts