दुबई के क्राउन प्रिंस ने घायल भारतीय पायलट से की मुलाकात, बहादुरी को सराहा.

दुबई। दुबई के क्राउन प्रिंस, शेक हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भारतीय पायलट और फ्लाईदुबई के हीरो स्मित मच्छर से मुलाकात की। मच्छर का दुबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन पर उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने हमला किया था.गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कॉकरिट का दरवाजा खोलने और इस तरह 172 यात्रियों और क्रू सदस्यों की जान बचाने के लिए दुनिया भर में इस पायलट की तारीफ हो रही है।

प्रिंस ने पायलट की तारीफ की

भारतीय पायलट स्मित मच्छर से मुलाकात के बाद दुबई के प्रिंस ने एक्स पर लिखा, ‘हमारी और देश के नेतृत्व की ओर से, उन्हें हमारी पूरी सराहना और तारीफ मिलती है। हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं, हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं और उस चीज का हिस्सा हैं जिसके लिए UAE खड़ा है। दया का देश, शांति का देश और जीवन का देश।’

तस्वीरों में प्रिंस को मच्छर से बात करते और उन्हें गले लगाते हुए देखा गया।

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छर की रिकवरी

ओमान के रहने वाले अपने को-पायलट ने प्लेन के कॉपपिट में कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला किया। हाथापाई को दौरान प्लेन नीचे गिरने लगा। यह समझते हुए कि अगर उन्हें और यात्रियों को बचना है तो उन्हें तेजी से कुछ करना होगा, कैप्टन मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोला और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद क्रू और यात्रियों को हमले के बारे में आगाह किया।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts