लायंस क्लब उन्नति का दीपावली समारोह धूमधाम से मनाया, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां.

मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर ‘उन्नति’ की ओर से दीपावली के अवसर पर मेरठ रोड स्थित होटल सॉलिटेयर इन में भव्य एवं रंगारंग दीपावली समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, मनोरंजन और पारिवारिक उल्लास का शानदार संगम देखने को मिला। क्लब के सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह को यादगार बनाया।

कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन लायन डॉ. प्रवेश कुमार एवं लायन अनुपमा कर्णवाल के संयोजन में किया गया। समारोह का शुभारंभ सभी दंपतियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद लायन मयंक गोयल के बच्चों ने भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का स्वरूप धारण कर आरती प्रस्तुत की। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इसके बाद मनोरंजक गतिविधियों का सिलसिला शुरू हुआ। ‘खुल जा सिम-सिम’ और ‘तोल-मोल के बोल’ जैसे रोचक खेलों में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और हास्यपूर्ण अंदाज से सभी का मनोरंजन किया। विजेताओं और प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भी दिए गए। समारोह में आयोजित विशेष लकी ड्रॉ का मेगा प्राइज लायनेड रुचि मित्तल को मिला, जिससे कार्यक्रम में खुशी का माहौल बन गया।

दीपावली के उत्सव को यादगार बनाने के लिए आतिशबाजी की गई और आसमान में रंग-बिरंगी लालटेनें उड़ाई गईं। इसके बाद सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर लायन अजय अग्रवाल, लायन रीना अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन लायन मनीष बंसल, पूर्व अध्यक्ष अमित मित्तल, सचिव दिनेश गर्ग, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और उनके परिवार मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को स्मृति चिह्न के रूप में रिटर्न गिफ्ट भेंट किए गए। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से रात्रिभोज का आनंद लिया। समारोह ने आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक एकता का संदेश दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts