बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. इन तस्वीरों में वो अपनी बहन और पेरेंट्स के नजर आ रही हैं.करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई पोस्ट करती हैं. दीवाली के मौके पर बेबो ने अपनी फैमिली के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनकी बहन करिश्मा और पेरेंट्स भी नजर आ रहे हैं.करीना ने कैप्शन में फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं. साथ ही अपने पेरेंट्स पर प्यार लुटाया है. करीना ने लिखा- जीना यहां, मरना यहां, मां और पापा के सिवाय, जाना कहां. हैप्पी दीवाली, हमेशा अपने माता-पिता से प्यार करना ही सबसे जरूरी है.करीना ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें उनके मां-पापा चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं.
वहीं, दोनों बहनें यानी करिश्मा और करीना पेरेंट्स के पैरों के पास बैठी हैं. पूरी फैमिली एक साथ काफी अच्छी लग रही है. इस दौरान सभी ने कार्ड्स भी खेले हैं.एक तस्वीर में करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान अपने नाना पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. तैमूर नाना रणधीर कपूर के गले लगे हुए हैं. नाना ने भी बड़े दुलार और प्यार के साथ अपने नाती को सीने से लगाया हुआ है.वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस स्पेशल कैमियो में नजर आएंगी. फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है.















