बागै नदी ने छीनली दो सगे भाइयों की ज़िन्दगी.

बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बागै नदी में नहाने गए तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए। हादसे में दो किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य का अब तक कोई पता नहीं चला है। गोताखोरों और पुलिस की टीम दूसरे किशोरों की तलाश में जुटी हुई है। नौगवां गांव निवासी अटल बिहारी शर्मा का बड़ा बेटा रिषभ उर्फ रीशू (19), छोटा बेटा अंश (16) और उनका मौसेरा भाई आशू (20) पुत्र सुशील, निवासी गोखिया, थाना अतर्रा रविवार दोपहर करीब तीन बजे बागै नदी में नहाने गए थे।नहाते-नहाते रिषभ अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को डूबता देख अंश और आशू उसे बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गए, लेकिन देखते ही देखते तीनों पानी की गहराई में समा गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण नदी किनारे दौड़ पड़े और कालिंजर पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों और स्थानीय तैराकों ने नाव की मदद से तीनों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद रिषभ को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इधर, देर शाम अंश का शव भी बरामद किया गया और आशू की तलाश के लिए पुलिस और ग्रामीण लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। नदी किनारे सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह ने बताया कि दी किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। शेष एक किशोरों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts