राज्यसभा उपचुनाव के लिए BJP ने उतारे उम्मीदवार,

BJP ने राज्यसभा उपचुनाव और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की खाली सीटों के साथ-साथ महाराष्ट्र के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामों को भी मंजूरी दी है. उत्तराखंड से बीजेपी ने दिनेश आर्य को अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. पश्चिम बंगाल से मशहूर अभिनेत्री कोयल मल्लिक को टिकट दिया गया है.कोयल पहले टीएमसी की तरफ से राज्यसभा सांसद थीं, लेकिन उन्होंने इसी साल जुलाई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब वे बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में हैं. दोनों राज्यों की इन खाली सीटों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी. उत्तराखंड में बीजेपी सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल समाप्त होने के कारण यह चुनाव हो रहा है.

हाल ही में TMC छोड़ BJP में आई थीं कोमल

दिनेश आर्य उत्तराखंड बीजेपी के एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं. कोयल मल्लिक ने इसी साल 6 अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी. सांसद बनने के कुछ ही महीनों बाद 16 जुलाई को उन्होंने अचानक राज्यसभा सदस्यता और TMC से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गईं और अब पार्टी ने उन्हें इसी खाली सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

महाराष्ट्र MLC चुनाव के लिए 23 को वोटिंग

उधर, बीजेपी ने महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए भी तीन उम्मीदवारों के नाम ऐलान किया है. इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे जबकि वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी.

  • डॉ. स्मिता योगेश जाधव: पुणे विभाग (स्नातक निर्वाचन क्षेत्र)
  • सुधाकर विट्ठलराव कोहले: नागपुर विभाग (स्नातक निर्वाचन क्षेत्र)
  • कौस्तुभ मुरलीधर गावड़े: पुणे विभाग (शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र)
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts