फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को विमान में हुई घटना का विस्तार से ब्योरा दिया। गंभीर रूप से घायल मच्छर ने बताया कि उड़ान शुरू होने के समय सब कुछ सामान्य था। को-पायलट नमाज पढ़ने लगे थे। स्थानीय परंपरा का सम्मान करते हुए वह आगे की ओर देख रहे थे। करीब चार-पांच मिनट बाद अचानक उनके सिर के पीछे जोरदार वार हुआ। मच्छर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि विमान को कोई बड़ी क्षति पहुंची है, लेकिन सिर पर लगातार वार होते रहे। इसके बाद उन्हें समझ आया कि हमला विमान पर नहीं, बल्कि कॉकपिट में मौजूद दूसरे व्यक्ति की ओर से किया जा रहा है।
गंभीर चोटों के बावजूद उन्होंने स्थिति को संभालने और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने नेतन्याहू को पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अचानक हुए हमले ने उड़ान को बेहद गंभीर स्थिति में पहुंचा दिया था।















