यूपी में सपा-कांग्रेस की दूसरे दौर की बैठक आज,

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है. मंगलवार को दोनों दलों के बीच दूसरे दौर की बैठक होने जा रही है. बैठक के लिए सभी नेताओं का दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है. बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी. बैठक से पहले सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है.सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि कांग्रेस की ओर से दी गई सूची पर सपा ने विचार कर अपना प्रस्ताव भेज दिया है.. अब हर सीट पर अलग-अलग चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि दोनों दलों का लक्ष्य बीजेपी को हराना है और सत्ता में तभी आ सकते हैं, जब अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करें. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच पहली बार बातचीत नहीं हो रही है, बल्कि लगातार संपर्क बना हुआ है. कांग्रेस की ओर से एक और लिस्ट दी गई. अब बैठक में सपा अपनी राय रखेगी. राजीव राय के मुताबिक, दोनों पक्ष मिलकर बीजेपी को हराने के लिए तैयार हैं.

इकरा हसन बोलीं- एक-दो दिन में तस्वीर साफ होगी

सपा सांसद इकरा हसन ने भी बातचीत को सकारात्मक बताया. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच चर्चा चल रही है और अंतिम फैसला दोनों पार्टियों का नेतृत्व करेगा. इकरा हसन के मुताबिक, बातचीत अभी शुरू हुई है और इसे पूरा होने में एक-दो दिन लग सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘सार्थक बातचीत हो रही है… उन्होंने अपना प्रस्ताव दिया है और हमारे भी कुछ बिंदु हैं, जिन पर बातचीत होनी है… एक-दो दिन में सब कुछ साफ हो जाना चाहिए.

सम्मानजनक समझौते की कोशिश: राजेंद्र पाल गौतम

कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि पार्टी की कोशिश बातचीत के जरिए ऐसा समझौता करने की है, जिस पर दोनों पक्ष सहमत हों. उन्होंने कहा, ‘हम कोशिश करेंगे कि बातचीत को सुलझाया जाए और सौहार्दपूर्ण तथा सम्मानजनक समझौते तक पहुंचा जाए… हमारा यही प्रयास रहेगा.’ सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर हो रही इस बातचीत में सभी 403 विधानसभा सीटों पर मंथन होना है. दोनों दलों की ओर से जीतने की संभावना को सीटों के चयन का प्रमुख आधार बताया जा रहा है. फिलहाल बातचीत जारी है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts