युवाओं के नवाचार को नई उड़ान देगा सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज: कपिल देव

ग्रेटर नोएडा। युवाओं के नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के मंच से ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ पोर्टल का शुभारंभ किया गया। यह पहल सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘सक्षम युवा, समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री कपिल देव अग्रवाल, संयोजक एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सांसद डॉ. महेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और विधायक तेजपाल नागर मौजूद रहे।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा, ऊर्जा और नवाचार की अपार क्षमता है। इस चैलेंज के माध्यम से युवाओं के नए विचारों और तकनीकी समाधानों को समाज एवं राष्ट्र की वास्तविक समस्याओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार और अवसर पैदा करने वाला ‘जॉब क्रिएटर’ बनाना है।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा विकसित पोर्टल पर युवा पांच प्रमुख राष्ट्रीय थीम पर अपने नवाचार प्रस्तुत कर सकेंगे। इनमें स्वच्छ एवं सतत भारत, समृद्ध किसान, स्वस्थ एवं समावेशी भारत, शिक्षित एवं कुशल भारत तथा सुरक्षित एवं समृद्ध भारत शामिल हैं। चैलेंज में विद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, स्नातक, परास्नातक, रिसर्च स्कॉलर्स, स्टार्टअप्स और जमीनी स्तर के इनोवेटर्स भाग ले सकते हैं।

चयनित प्रतिभागियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, मेंटरशिप, इनक्यूबेशन और आवश्यकता के अनुसार निवेशकों से जोड़ने में सहयोग दिया जाएगा। इच्छुक युवा www.ssaup.psweb.in पर पंजीकरण कर इस अभियान से जुड़ सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts