मुजफ्फरनगर में बृहद विधिक सेवा शिविर आयोजित,

मुजफ्फरनगर में माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सुजडू चुंगी मेरठ रोड पर बृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अपर जिला जज कोर्ट संख्या-01 विश्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-07 रितेश सचदेवा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-01 देवेन्द्र सिंह फौजदार, सिविल जज (सीडी) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, अपर सिविल जज (जूडि) कोर्ट संख्या-4 तुषार जायसवाल, ग्राम न्यायालय खतौली के न्यायाधिकारी दिव्य प्रताप सिंह निमेष सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी कंधारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण अधिकारी शक्ति शरण श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पीओ नेडा, सहायक उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित विशेष काउंटर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में आमजन ने भागीदारी की। कार्यक्रम में डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने उपस्थित लोगों को संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है ताकि वह जरूरत पड़ने पर न्यायिक सहायता प्राप्त कर सके। उन्होंने मुफ्त विधिक सहायता, लोक अदालतों की उपयोगिता और सुलभ न्याय प्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ वितरित किया गया।

शिविर के माध्यम से पांच हजार से अधिक लाभार्थियों को प्री-कैम्प और मेगा कैम्प के जरिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण किया गया। इससे जरूरतमंदों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कार्यक्रम में आए लोगों ने विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर यह भी अवगत कराया गया कि 14 मार्च 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर के साथ-साथ बाह्य न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय खतौली, ग्राम न्यायालय जानसठ और कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जाएगा। लोक अदालत में आपराधिक मामलों, 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, बिजली और पानी के बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद तथा अन्य सिविल वादों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिक से अधिक लोगों से लोक अदालत में अपने वाद प्रस्तुत कर त्वरित और सुलभ न्याय का लाभ उठाने की अपील की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts