मुजफ्फरनगर में आईजीआरएस और सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा,

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों और उनके निस्तारण की विभागवार समीक्षा की गई।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार किसी भी जनशिकायत को डिफाल्टर श्रेणी में पहुंचने से पहले ही निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल एवं सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतकर्ता से सही फीडबैक प्राप्त करने के बाद ही प्रकरण का निस्तारण किया जाए। असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों की विशेष समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निस्तारित कराने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं से संतुष्टि का बेहतर फीडबैक प्राप्त हो और जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जनशिकायतों से संबंधित निस्तारण आख्या कम से कम तीन दिन पहले पोर्टल पर अपलोड कर दी जाए, ताकि प्रकरणों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। किसी प्रकरण के निस्तारण में तकनीकी या अन्य समस्या आने पर जिलाधिकारी के स्टेनो विजय कुमार तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस से तत्काल संपर्क करने के निर्देश दिए गए।बैठक में नगर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts