मलूक नागर के बयान पर सपा का पलटवार, माफी की मांग.

मुजफ्फरनगर।समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनय पाल ने पूर्व सांसद मलूक नागर के सहारनपुर में रालोद की रैली के दौरान दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। प्रेस बयान जारी कर विनय पाल ने आरोप लगाया कि मलूक नागर ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के प्रति अभद्र और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए ‘दो कौड़ी का’ और ‘नौसिखिया’ जैसे शब्दों का प्रयोग केवल श्यामलाल पाल का ही नहीं, बल्कि पूरे पाल और धनगर समाज का अपमान है।

विनय पाल ने मलूक नागर के बयान को पाल व धनगर समाज के प्रति नफरत से प्रेरित बताया। उन्होंने रालोद के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कथित तौर पर दिए गए बयान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे अति पिछड़ी जातियों के प्रति पार्टी की सोच स्पष्ट होती है। सपा प्रदेश सचिव ने रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी और मलूक नागर से तत्काल माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि पाल समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा और समाज के सम्मान के लिए आवाज उठाई जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts