मतदान केंद्रों का डीएम एसपी ने परखी सुरक्षा.

बांदा। जनपद में इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 का मतदान 23 अक्टूबर 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जनपद के 22 मतदान स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने स्वयं मोर्चा संभाला और विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने विशेष रूप से पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बांदा स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।

यहां उन्होंने मतदान प्रक्रिया, मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान को सुचारु रूप से कराने के निर्देश दिए और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सभी केंद्रों पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रशासन के मुताबिक जिले के सभी 22 मतदान स्थलों पर मतदान बिना किसी गड़बड़ी के साथ सुबह से अंतिम समय तक किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts