मंसूरपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार.

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंसूरपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव संघावली निवासी विजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 284/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान युवती की बरामदगी और सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 की बढ़ोतरी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंसूरपुर थाना प्रभारी विपिन कुमार त्यागी के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 अक्टूबर 2026 को मेडिकल कॉलेज बस स्टॉप के पास से मामले में वांछित आरोपी शुभान पुत्र नफीस, निवासी ग्राम संघावली, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन और क्षेत्राधिकारी खतौली के निर्देशन में की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts