मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण, मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश.

मुजफ्फरनगर। जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सहारनपुर मंडल डॉ. लोकेश गुप्ता तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर डॉ. सुनील तेवतिया ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। अधिकारियों ने स्वास्थ्य मेलों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अपर निदेशक डॉ. लोकेश गुप्ता एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडसू तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों से मेले में आने वाले मरीजों की संख्या और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरबालियान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोपाडा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का उद्देश्य आमजन को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इसलिए प्रत्येक मरीज की जांच और उपचार को प्राथमिकता दी जाए।

सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने, पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेलों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें आवश्यक जांच, उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श समय पर उपलब्ध कराया जाए।अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से शासन की मंशा के अनुरूप पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts