बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन,

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 यानी बीएसईबी एलईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती में शामिल होने के लिए इस पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किया गया है। ऐसे में पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे।

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए योग्यता

बीएसईबी की ओर से जारी पात्रता संबंधी जानकारी के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का बिहार राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है। अभ्यर्थी के पास स्नातक स्तर पर न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है। श्रेणी के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 37, 40 और 42 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले बीएसईबी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से देख लेना चाहिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts