JMI बीटेक स्टूडेंट मोहम्मद शमून को 35 लाख रुपये वाली जॉब ऑफर.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) से बीटेक कर रहे एक स्टूडेंट को सालाना 35 लाख रुपये पैकेज वाली जाॅब ऑफर हुई है. जामिया BTech कंप्यूटर इंजीनियरिंग प्रोग्राम के 2027 बैच के स्टूडेंट मोहम्मद शमून को Visa की तरफ से जॉब ऑफर हुई है. मोहम्मद शमून अभी तक Visa में समर इंटर्नशिप कर रहे थे. समर इंटर्नशिप पूरी करने के बाद यह उन्हें Visa की तरफ से जॉब ऑफर हुई है. इंटर्नशिप के दौरान उनके अच्छे प्रदर्शन काे देखते हुए Visa ने प्री प्लेसमेंट में शमून को ये जाॅब ऑफर की गई है.आइए, विस्तार से जामिया बीटेक स्टूडेंट मोहम्मद शमून को ऑफर की गई जॉब और इंटर्नशिप के बारे में जानते हैं. साथ ही जामिया इंजीनियिंग और टेक्नोलाॅजी फैकेल्टी के बारे में जानते हैं, जहां से मोहम्मद शमून पढ़ाई कर रहे हैं.

इंटर्नशिप में 90 हजार रुपये महीना स्टाइपेंड मिल रहा था

मोहम्मद शमून जामिया 2027 बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग प्रोग्राम के स्टूडेंट हैं. यानी कि उनका बीटेक अगले साल पूरा होना है. मोहम्मद शमून अभी तक Visa में समर इंटर्नशिप कर रहे थे. इंटर्नशिप पूरी करने के बाद उन्हें जॉब ऑफर मिला है. इंटर्नशिप के दौरान उन्हें ₹90,000 का मासिक स्टाइपेंड मिलता था.

इंटर्नशिप में अच्छा प्रदर्शन बना जॉब का आधार

जामिया BTech कंप्यूटर इंजीनियरिंग प्रोग्राम के 2027 बैच के स्टूडेंट मोहम्मद शमून को इंटर्नशिप ऑनलाइन असेसमेंट और इंटरव्यू प्रोसेस के जरिए जॉब ऑफर हुई है.इंटर्नशिप के दौरान उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद, कंपनी ने शमून को PPO ऑफर किया है. असल में प्री-प्लेसमेंट ऑफर किसी इंटर्न को उसकी डिग्री पूरी होने से पहले दिया जाता है और कंपनी की शर्तों के आधार पर ग्रेजुएशन के बाद फुल-टाइम नौकरी में बदल सकता है.यह प्लेसमेंट JMI के यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल (UPC) के जरिए हुआ है.

जामिया इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी फैकल्टी पर एक नजर

जामिया की इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी फैकल्टी 1985 में बनी थी, लेकिन जामिया में फैकेल्टी शुरू होने से पहले ही इंजीनियरिंग कोर्स शुरू हो गया था, जिसके तहत जामिया में सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग कोर्स 1978 से कराया जा रहा है. इस फैकल्टी में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, एनवायरनमेंटल साइंसेज, और एप्लाइड साइंसेज और ह्यूमैनिटीज जैसे डिपार्टमेंट हैं, जो ग्रेजुएशन स्तर पर कई ब्रांच में बीटेक प्रोग्राम संचालित करता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts