बाल छूते ही फिसलेंगे हाथ…इन नेचुरल चीजों का जेल हेयर को बनाएगा शाइनी-सॉफ्ट

बाल रूखे और बेजान नजर आते हैं. छूने में खुददुरे लगते हैं तो कुछ नेचुरल चीजों का जेल मास्क बनाकर लगा सकती हैं. इससे न सिर्फ बाल मुलायम बनेंगे बल्कि खोई हुई नेचुरल चमक भी लौटकर वापस आती है.

बालों में बाउंस नहीं दिखाई देता है और फ्रंट से ये बहुत चपटे दिखाई देते हैं तो भिंडी का जेल लगाएं. ये बालों को गहराई से कंडीशन करता है और सीधे स्ट्रेट हेयर को बाउंसी बनाने में भी मदद करता है. इसे बनाने के लिए  कुछ भिंडी लेकर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें या बीच से सीधा कट करें. इसे पानी में डालें और कम से कम 10 से 15 मिनट तक उबालें, जब तक कि पानी बिल्कुल चिपचिपा न हो जाए. इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसे सूती कपड़े से छान लें. इसमें नारियल तेल या बादाम मिलाकर बालों में अप्लाई करें. चाहे तो दो तीन विटामिन ई के कैप्सूल मिलाए जा सकते हैं. 30 मिनट के बाद बाल धो लें. 
(Pexels)

अलसी का जेल भी बालों को शाइन देने में बेहद कारगर होता है. बस आपको अलसी के बीज लेकर इसे पानी में अच्छी तरह से तब तक उबालना है जब तक कि ये बिल्कुल जेल जैसा न बनने लगे. चाहे तो आप साथ में इसमें मेथी दाना भी डाल सकते हैं. जब ये चिपचिपा हो जाए तो इसे आप सूती कपड़े से छानकर जड़ से सिरों तक अच्छी तरह लगाएं. हफ्ते में दो बार ऐसा करें. इससे न सिर्फ बाल मुलायम होंगे, बल्कि झड़ना भी कम होते हैं.
(Pexels/meta)

चावल का पानी आपके बालों से लेकर त्वचा तक के लिए बढ़िया असर दिखाता है. इसका जेल बनाने का सिंपल तरीका है कि जब आप चावल को उबालते हैं तो उसमें से जेल  जैसा माड़ बनता है. आप इसे बालों में अप्लाई कर सकते हैं या फिर इसके साथ थोड़े से पके हुए चावल मिलाकर ग्राइंड कर लें. ये एक गाढ़ा क्रीमी जेल जैसा बन जाएगा. जिसे बालों पर लगाया जा सकता है. इसमें विटामिन ई के कैप्सूल भी मिलाएं.

गुड़हल का जेल बनाकर आप बालों में लगा सकते हैं. इसके लिए गुड़हल के ताजे फूल और इसकी पत्तियां ले लें. इसके पुंकेसर वाले हिस्से को हटा दें और धो लें. अब फूलों और पत्तियों को तोड़कर पानी में उबालें. ये चिपचिपा पानी बन जाएगा, लेकिन इसके बाद इसे आप ठंडा करके पहले ग्राइंड करें. इसके बाद इसे छलनी से छान लें. इसे अपने बालों में अप्लाई करें. चाहे तो इसमें शैंपू मिलाकर आप स्टोर करके भी यूज कर सकते हैं.  
(Pexels)

गुड़हल का जेल बनाकर आप बालों में लगा सकते हैं. इसके लिए गुड़हल के ताजे फूल और इसकी पत्तियां ले लें. इसके पुंकेसर वाले हिस्से को हटा दें और धो लें. अब फूलों और पत्तियों को तोड़कर पानी में उबालें. ये चिपचिपा पानी बन जाएगा, लेकिन इसके बाद इसे आप ठंडा करके पहले ग्राइंड करें. इसके बाद इसे छलनी से छान लें. इसे अपने बालों में अप्लाई करें. चाहे तो इसमें शैंपू मिलाकर आप स्टोर करके भी यूज कर सकते हैं. एलोवेरा जेल तो सभी को पता है कि बालों के लिए कितना फायदेमंद रहता है. आप मार्केट से इसे खरीद सकते हैं या फिर फ्रेश पत्तियों से निकालकर विटामिन ई के कैप्सूल, बादाम या जैतून का तेल मिलाकर बालों में लगाएं. इसे आप हर बार शैंपू से 1 घंटे पहले लगा सकती हैं. इससे कुछ ही दिनों में आपको बालों में बेहतरीन रिजल्ट दिखने लगता है. इससे हेयर ग्रोथ भी अच्छी होती है.  (
magnific)

एलोवेरा जेल तो सभी को पता है कि बालों के लिए कितना फायदेमंद रहता है. आप मार्केट से इसे खरीद सकते हैं या फिर फ्रेश पत्तियों से निकालकर विटामिन ई के कैप्सूल, बादाम या जैतून का तेल मिलाकर बालों में लगाएं. इसे आप हर बार शैंपू से 1 घंटे पहले लगा सकती हैं. इससे कुछ ही दिनों में आपको बालों में बेहतरीन रिजल्ट दिखने लगता है. इससे हेयर ग्रोथ भी अच्छी होती है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts