बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर त्रैमासिक समीक्षा बैठक,

सभागार में बाल कल्याण एवं बाल अधिकारों को लेकर त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने की। बैठक में महिला एवं बाल कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा बाल हित में कार्यरत विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में बाल कल्याण समिति, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सपोर्ट पर्सन के साथ बाल अधिकारों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने पोक्सो अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बाल हित में संचालित कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों से सुझाव भी मांगे गए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संबंधित विभागों को बाल अधिकारों के संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं सपोर्ट पर्सन को बाल कल्याण समिति के संपर्क में रहकर अपनी कार्ययोजना समय से उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभागों को आवश्यक जानकारी देने के लिए कहा गया।

बैठक में बाल कल्याण समिति के सदस्य संदीप राठी एवं पिंकी रानी, बाल संरक्षण इकाई से नीना त्यागी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक शिवांगी बालियान, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था, ग्रामीण समाज विकास केंद्र से गजेंद्र सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन से सचिन, वन स्टॉप सेंटर से संगीता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सपोर्ट पर्सन मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts