बाँदा। दर्दनाक हादसा बबेरू क्षेत्र के ग्राम तरायां में उस समय हुआ जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। बीते दिन लगातार कई घंटों तक भीषण बारिश हुई जिसके चलते हादसे का शिकार हुए परिवार के पक्के मकान के बगल में खाली पड़े कच्चे मकान की दीवार उस समय ढह गई जब सब गहरी नींद में सो रहे थे।जिसकी चपेट में आकर पक्का मकान भी ढह गया। जिसके मलवे में पति, पत्नी, छः माह की दुधमुंही बच्ची और तीन साल की मासूम बच्ची दब गई ग्रामीणों और अन्य परिजनों को मकान गिरने की आवाज सुनाई दी तो सब बाहर निकले तो देखा ढहे मकान में पूरा परिवार दब चुका है।
पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद दल बल के साथ प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से मकान का मलवा हटाया गया और चारों को बाहर निकाल कर बबेरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने पिता और दुधमुंही बच्ची को मृत घोषित कर दिया वहीं तीन साल की बच्ची और मां का इलाज किया जा रहा है।























































