सपना चौधरी ने अपने दम पर नाम कमाया है. उनके म्यूजिक वीडियोज आते ही हिट हो जाते हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर वो लंबी फैन फॉलोइंग रखती हैं. सपना चौधरी के स्टाइलिश लुक्स पर भी खूब लाइक कमेंट्स आते हैं. वो कान्स फिल्म फेस्टिवल तक में शिरकत कर चुकी हैं. सपना चौधरी वेस्टर्न में भी नजर आती हैं, लेकिन उनके देसी लुक तो कमाल होते हैं. फेस्टिव सीजन के लिए अगर आप ऐसा स्टाइल क्रिएट करना चाहती हैं जो बिल्कुल देसी वाइब से भरपूर हो तो उनके सूट डिजाइन से आइडिया लिए जा सकते हैं.सपना चौधरी के जैसे सूट लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हुए थे, जिसमें साइड में लेस की डिटेलिंग हुआ करती थी. वो अक्सर इंस्टा पर भी कमाल के सूट लुक्स में तस्वीरें शेयर करती हैं.
पोल्का डॉट सूट में लुक
सपना चौधरी ने हाल ही में ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो यलो कलर के पोल्का डॉट सूट में नजर आ रही हैं. उन्होंने राउंड नेक वाली फुल स्लीव शॉर्ट कुर्ती केरी की है. स्लीव्स में पिंक कलर के फ्रिंज दिए गए हैं. तो वहीं दुपट्टे की किनारी पर फ्रिल की डिटेलिंग है.
ब्रोकेड एम्ब्रॉयडर्ड सूट
सपना चौधरी का ये लुक भी फेस्टिव परफेक्ट है. उन्होंने नेवी ब्लू कलर का ब्रोकेड फैब्रिक का सूट कैरी किया है, जिसमें नेकलाइन, स्लीव्स और दामन के साथ बॉटम पर एम्ब्रॉडरी भी की गई है. दुपट्टे को साइड ड्रेप किया गया है और गोल्डन जूती, गोल्डन ईयररिंग, मिनिमलिस्टिक एसेसरीज, नेचुरल मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है.
पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन लुक
अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी सूट या चटख रंग पसंद नहीं आते हैं तो आप सपना चौधरी के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने फ्लोरल प्रिंट की फ्लोई फ्रॉक कुर्ती कैरी की है, जिसमें नेकलाइन पर प्लीटेड डिटेलिंग है और मैचिंग ट्राउजर पेयर किया गया है. पोल्की कश्मीरी स्टाइल झुमके उनके लुक को इनहैंस कर रहे हैं.
रेड सूट में लगीं कमाल
नई शादी हुई है और ससुराल में कोई फंक्शन या फिर पहला फेस्टिवल है तो सपना चौधरी का ये सूट लुक कॉपी करें. उन्होंने रेड फ्रॉक कुर्ती, चूड़ीदार के साथ पेयर की है, जिसमें गोटा पट्टी वर्क के साथ ही जरी का काम भी किया गया है. मैचिंग दुपट्टा इसे परफेक्ट बना रहा है.सपना चौधरी के सूट लुक तो कमाल है हीं. इसके अलावा वो साड़ी, घाघरा, लहंगा से लेकर स्लिट ड्रेस और गाउन तक में फैशन गोल सेट करती नजर आती हैं. फैंस उनके स्टाइल जमकर तारीफ करते दिखाई देते हैं.






















































