शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जब-जब साथ आते हैं, तो सबसे बड़ी ट्रीट फैन्स को मिलती है. यह इस वक्त बेस्ट ऑनसक्रीन जोड़ी है, जिन्हें कई फिल्मों में साथ देखा गया है और जनता ने भी दिल खोलकर प्यार दिया है. यूं तो दीपिका को शाहरुख खान की लकी चार्ज भी कहा जाता है. एक कैमियो के लिए ही सही, वो उन्हें अपनी फिल्मों में जरूर रखते हैं. अब दोनों KING में भी काम कर रहे हैं. शाहरुख खान जहां फिल्म में लीड रोल में हैं. तो वहीं दीपिका कुछ देर के लिए ही दिखेंगी. जिसके लिए कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस ने गाना शूट किया था. विदेश में यह शूटिंग हुई थी और उस वक्त कई क्लिप वायरल हुए थे. अब ऐसी चर्चा है कि ‘किंग’ की शूटिंग पूरी नहीं हुई है. एक बार फिर दोनों साथ दिखने वाले हैं.हाल ही में वैरायटी इंडिया पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म ‘किंग’ के एक बड़े गाने की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. जिसे मुंबई में फिल्माया जाएगा. जी हां, इस गाने में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आएगी और इसे वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ करने वाली हैं. अबतक विदेश में दोनों ने एक रोमांटिक गाने की शूटिंग की थी. पर अब दोनों के साथ फिल्म की पूरी कास्ट नजर आने वाली है. जिससे ऐसा हिंट भी मिलता है कि यह एक बड़ा गाना होगा.
कब शूट किया जाएगा KING का गाना?
हाल ही में इसी रिपोर्ट से पता लगा कि, फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही हैं. इसका शूट 26 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. दिलचस्प बात यह है कि यह शाहरुख खान और वैभवी मर्चेंट का आठवां कोलैबोरेशन होगाच इससे पहले उन्होंने फिल्म ‘जवान’ में एक साथ काम किया था. दरअसल पहले ऐसी खबरें थीं कि गाने की शूटिंग के लिए पूरी यूनिट साउथ अफ्रीका जाएगी. वहीं, इस हिस्से पर काम किया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है. जी हां, इस गाने की शूटिंग इसी शहर में एक हफ्ते तक चलेगी. जिसके लिए तेजी से तैयारियां की जा रही हैं.दरअसल ‘किंग’ इस साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. जिसमें सुहाना खान, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत और अभिषेक बच्चन भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं.
शाहरुख-दीपिका कितनी बार दिखे साथ?
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक है. दोनों ने अब तक 5 फिल्मों में एक साथ स्क्रीन शेयर की है. साल 2007 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से शुरुआत की थी. फिर साल 2013 में यह जोड़ी रोहित शेट्टी की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में नजर आई. वहीं, 2014 में रिलीज हुई फराह खान की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख और दीपिका ने एक बार फिर साथ काम किया. साल 2018 में ‘जीरो’ में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे.इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने एक खास कैमियो किया था.वहीं, साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म ‘पठान’ में यह जोड़ी फिर से दिखी. वहीं, उनकी ‘जवान’ में भी एक्ट्रेस को कैमियो करते देखा गया था.















