पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में 4 शातिर गौकश घायल गिरफ्तार।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर।बुढाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर गौकश अभियुक्तगण घायल सहित कुल 4 अभियुक्तगण गिरफ्तार। ग्राम बहलोल पुर के जंगल में हुई गौकशी की घटना का सफल अनावरण,अभियुक्तगण के कब्जे से एक रास गौवंश जिंदा, गौकशी के उपकरण, अवैध शस्त्र तथा दो मोटरसाइकिल बरामद।

जनपद में गौतस्करी गौकशी की घटनाओं को रोकने और ऐसे अभियुक्त की गिरफ्तारी कें लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में, थाना बुढाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम की सथेड़ी नहर पुलिया के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 3 शातिर गौकश अभियुक्तगण को घायल गिरफ्तार करते हुए। ग्राम बहलोलपुर के जंगल में हुई गौकशी की घटना का सफल अनावरण किया गया। साथ ही एक अन्य अभियुक्त को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक रास गौवंश जिंदा, गौकशी के उपकरण, अवैध शस्त्र और दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए। घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts