पति से झगड़े के बाद पत्नी ने मौत को लगाया गले.

बाँदा। अतर्रा कस्बे के मूसानगर में देर रात एक दर्दनाक घटना से हड़कंप मच गया। 35 वर्षीय महिला की घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर जब सास ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।मूसानगर निवासी जुग्गन देवी (35) पत्नी स्वामादीन सोमवार शाम घर में पकवान बना रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति स्वामादीन से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद स्वामादीन घर से चला गया और वापस नहीं लौटा। म्रतक महिला के देवर धीरू ने बताया कि स्वामादीन ट्रक चलाता है और पिछले दो महीने से घर पर रहकर मजदूरी कर रहा था। विवाद के बाद वह ट्रक लेकर निकल गया था।

इधर, काफी देर तक जुग्गन देवी कमरे से बाहर नहीं निकली। सास गोलनिया ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा भी अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया तो जुग्गन देवी संदिग्ध हालत में मिली। जुग्गन देवी की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts