पंजाब : अमृतसर से कटिहार जा रही ट्रेन में भीषण आग .

पंजाब के राजपुरा में सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. चलती ट्रेन में भीषण आग लगने के बाद अंदर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया. कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच आग की चपेट में आ गए. ट्रेन के चलते समय आग लगने से यात्री सदमे में आ गए. कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है. आग लगने से नुकसान की सीमा को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है. आग का धुंआ कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया. मौके पर राहत बचाव टीम पहुंची और आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.दरअसल, अमृतसर आ रही ट्रेन नंबर 12508, कर्मभूमि एक्सप्रेस में आज दोपहर करीब 1:10 बजे आग लगी. ये घटना राजपुरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर बसंतपुरा रेलवे स्टेशन के पास हुई. ट्रेन के इंजन की तरफ से 5वें कोच में आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद ट्रेन को सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास मध्य सरहिंद–राजपुरा के बीच रोक दिया गया. फिलहाल ट्रेन बसंतपुरा रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई है. इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है.

लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

लोको पायलट की सूझबूझ से मामूली आग लगते ही ट्रेन को रोक दिया गया. इसके बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और स्थिति पर काबू पा लिया गया. राहत की बात यह रही कि यात्रियों ने भी स्थिति को समझते हुए आग बढ़ने से पहले ही ट्रेन से उतरकर सूझबूझ दिखाई. इस तरह समय रहते उठाए गए कदमों से बड़ा हादसा टल गया.

न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी ट्रेन

यह ट्रेन अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के 4 डिब्बे आग की चपेट में आ गए. आग लगने के बाद ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया. डिब्बों से धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतर आए.घटना के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है. फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. प्रशासन की ओर से घटना की जांच और नुकसान से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts