अजीतमल में 17 लाख के सोने के जेवर चोरी का खुलासा, 21 वर्षीय भतीजा गिरफ्तार

 

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में चाचा के घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में 21 वर्षीय भतीजे को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए 107.299 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित उमेश कुमार के घर से सोने के जेवर चोरी हो गए थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अजीतमल पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया और आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए 107.299 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए। इसके साथ ही चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया बेलचा भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का पर्दाफाश हो गया। वहीं, पीड़ित उमेश कुमार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जेवरात की बरामदगी पर प्रसन्नता जताते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts