नेल एक्सटेंशन कराया है तो न करें ये गलतियां,

एक्रिलिक नेल एक्सटेंशन एक ऐसा प्रोसेस है जिसमें लिक्विड मोनोमर और पाउडर पॉलीमर के मिश्रण से आर्टिफिशियल नेल्स बनाए जाते हैं जो देखने में बिल्कुल रियल नाखून जैसे ही होते हैं. इसके अलावा जेल नेल एक्सटेंशन, पोली जेल एक्सटेंशन, प्रेस ऑन नेल्स भी लगाए जाते हैं. इनका प्रोसेस अलग-अलग होता है और रिजल्ट भी उसी के हिसाब से मिलता है. ज्यादातर नेल एक्सटेंशन के हजारों रुपये जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप इसके बाद कुछ बातों का ध्यान रखें, नहीं तो नेल्स जल्दी खराब हो जाएंगे और आपके पैसे बेकार जाते हैं.नेल्स एक्सटेंशन के बाद लड़कियां कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिससे नाखूनों का कलर फेड पड़ने लगता है या फिर इसका डिजाइन और शेफ खराब होने लगता है. अगर आप भी नेल एक्सटेंशन कराने जा रही हैं या फिर हाल ही में इसे करवाया है तो जान लें कि कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.

बहुत ज्यादा देर पानी में न रखें

नेल एक्सटेंशन कराया है तो अपने हाथों को लंबे समय तक पानी में डुबोकर नहीं रखना चाहिए. इससे नाखून कमजोर पड़ सकते हैं और ये जल्दी खराब होने लगते हैं. कोशिश करें कि कम से कम कुछ दिनों तक पानी वाला बहुत ज्यादा देर तक न करें.

हार्ड केमिकल से बचना जरूरी

अगर नेल एक्सटेंशन कराया है तो घर की साफ-सफाई के दौरान डिटर्जेंट, ब्लीच जैसी चीजें यूज करते वक्त खास सावधानी बरतें. जैसे बर्तन साफ कर रही हैं तो ग्लब्स का इस्तेमाल करें. सीधे केमिकल के संपर्क में आने पर ग्लू कमजोर हो सकता है और गंदगी की वजह से नाखूनों का कलर भी फेड होने लगता है.

खुद से न करें फाइल और कटिंग

कई बार लड़कियां कुछ दिनों बाद नाखूनों से थोड़ा परेशान होने लगती हैं. इस वजह से वो घर पर ही इसे फाइल करने और काटने की कोशिश करती हैं. इससे आपके नाखूनों का शेप बिगड़ सकता है और वो देखने में बेहद खराब लग सकते हैं. जरूरी है कि आप एक बार सैलून विजिट करें और एक्सपर्ट से नेल्स को थोड़ा कट और फाइल करवा लें.

टूल्स की तरह न करें यूज

आपने नेल एक्सटेंशन कराया है और ये बिल्कुल रियल नाखून जैसे लग रहे हैं. यहां तक कि ये छूने में उससे भी ज्यादा मजबूत होते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप इसे टूल्स की तरह यूज करने लगें. कई बार लड़कियां नाखूनों का यूज स्टीकर हटाने, से लेकर कैन, जार के ढक्कन खोलने के लिए करने लगती हैं. इससे नेल्स को नुकसान पहुंचता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts