अपनी बेमिसाल एक्टिंग और बुलंद आवाज से अलग छाप छोड़ने वाले दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. थिएटर से अपने सफर की शुरुआत करने वाले नाना पाटेकर ने बिना किसी गॉडफादर के परचम लहराया. हालांकि, उनका करियर विवादों से भी अछूता नहीं रहा. साल 2018 में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उनपर Me Too के आरोप लगाए थे. जो मामला काफी तूल पकड़ा था. अब उनके निधन की खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं, तनुश्री दत्ता ने भी इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद तनुश्री दत्ता का एक वीडियो सामने आया है. उन्होंने मीडिया और अपने फैन्स से बात करते हुए क्या कुछ कहा है, जान लीजिए.
तनुश्री दत्ता ने क्या कहा?
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तनुश्री दत्ता ने अपने कुछ वीडियो शेयर किए हैं. वो इस वक्त एयरपोर्ट में हैं और खुद एक्ट्रेस ने बताया है कि वो शो के लिए लखनऊ जा रही हैं. वो वीडियो में कहती दिखीं- ”मैंने खबर सुनी है. आज मेरा वर्किंग डे है और मैं लखनऊ में एक बहुत बड़े इवेंट के लिए जा रही हूं. आज का पूरा दिन मेरे लिए काफी जरूरी है. यह बहुत ही अजीब दिन है कि यह सब हुआ. अभी मैं अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं. शाम तक जब मैं समझ पाऊंगी कि मुझे इस पर क्या रिएक्शन देना चाहिए, तब मैं अपना रिएक्शन दूंगी. निश्चित तौर से उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं.”
विवादों से भी रहा गहरा नाता
अपने शानदार करियर के साथ-साथ नाना पाटेकर का नाम कई विवादों से भी जुड़ा रहा. साल 2018 में जब भारत में #Me Too आंदोलन की शुरुआत हुई थी. तब एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे.तनुश्री ने आरोप लगाया था कि 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक स्पेशल डांस नंबर की शूटिंग के दौरान उनका यौन उत्पीड़न किया गया. इस विवाद के बाद नाना पाटेकर को कई बड़ी फिल्मों से बाहर होना पड़ा था. हालांकि, नाना पाटेकर ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया था.















