धूमधाम से मनी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती.

बाँदा। भारत के लौह पुरुष, अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय, बिजली खेड़ा, बांदा में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सपा नेता कुदरत उल्ला खान ने किया। कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्वी सदर विधायक अनिल प्रधान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव जी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन देश की एकता, अखंडता, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा का महान उदाहरण है। उन्होंने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी। आज उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हमें सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पित होना चाहिए। समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और देश की एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल जी के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता, सद्भाव व समानता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से इमरान अली, शमीम बांदवी, महेंद्र सिंह वर्मा, प्रमोद गुप्ता राजा, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, राम लाल प्रजापति,

ओम नारायण त्रिपाठी विदित, सुमन दिवाकर, राजा भईया वर्मा, भरत दिवाकर, अशोक गौर, आमिर खान मन्नी, मुन्ना पटेल, लालमन यादव, विवेक बिंदु तिवारी, अशोक पांडेय, ब्रजेश पटेल, सुशील त्रिवेदी, नासिर खान, श्याम बाबू खंगार, विकास सिंह, रोहित कुशवाहा, कैप्टन रामराज यादव, यशवंत यादव, मुशीर फारूकी, मदन गोपाल टंका, अवध पटेल, शिवाकांत, दिलीप पटवा, मुलायम यादव, आर के समुद्र, रवि दिवाकर, अमित गुप्ता मनीष, मुन्ना जाटव, पुष्पेंद्र चुनीले, नंदकिशोर नंदू, प्रियांशू गुप्ता, राजन चंदेल, जन्मेजय सिंह, धीरेन्द्र विश्वकर्मा, रियाज अली, शुभम धुरिया, बबलू श्रीवास, मनी कश्यप, महेश यादव चमकीला, जाबिर राईन, सत्येंद्र पटेल, राजेश भारती, शगुफ्ता सिद्दीकी, नीलम यादव, अर्चना पटेल, किरन वर्मा, नेतराम वर्मा, ठाकुर कपिल, अवधविहारी यादव, रहीस खान, अर्जुन कुशवाहा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts