ढाई बीघा जमीन के लिए पिता का हंसिये से किया कत्ल.

बाँदा। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के जनपद बाँदा के कोतवाली नगर क्षेत्र के बांधापुरवा गांव से सामने आई है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने महज ढाई बीघा जमीन के विवाद में अपने 70 साल के बुजुर्ग पिता को मौत के घाट उतार दिया। 70 वर्षीय मोतीलाल यादव घर की रसोई में चूल्हे पर चाय बना रहे थे। तभी उनका बड़ा बेटा नीलम यादव वहां पहुंचा और मां से खाना मांगने लगा। पिता मोतीलाल ने इतना ही कहा कि – “देख नहीं रहा, चूल्हे पर चाय बन रही है। इतनी सी बात पर नीलम आगबबूला हो गया। हैवानियत का ऐसा नंगा नाच किया कि पास में रखा धारदार हंसिया उठाकर अपने ही पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। देखते ही देखते रसोई चूल्हे से लेकर जमीन तक खून से लाल हो गई।

परिजन लहूलुहान मोतीलाल को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में खौफनाक सच्चाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोतीलाल ने कुछ दिन पहले अपनी पैतृक ढाई बीघा जमीन बेच दी थी। इसी को लेकर बाप-बेटे में रोज झगड़ा होता था। ऊपर से नीलम की पत्नी अनुसुइया भी विवाद के बाद नवरात्र से मायके में रह रही है, दोनों के बीच कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। जमीन और पत्नी दोनों के जाने के गम में नीलम अंदर ही अंदर सुलग रहा था और आखिरकार पिता की जान ले ली। मृतक के भाई बिल्ला यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रात में ही हत्या की FIR दर्ज कर हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने रसोई से साक्ष्य जुटाए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts