धनतेरस पर झुग्गियों में खिली मुस्कान.

बांदा। त्योहार की असली खुशी तब है जब किसी गरीब के घर भी दीप जले। इसी सोच को साकार करते हुए हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन ने धनतेरस और दीपावली के पावन अवसर पर अतर्रा रोड स्थित झुग्गी-बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच बर्तन वितरित किए और बच्चों को केक व उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। संस्था की टीम जैसे ही बस्ती में पहुंची, वहां खुशी की लहर दौड़ गई। भगोने, थालियां व अन्य बर्तन पाकर परिवारों के चेहरे खिल उठे। कई परिवारों ने भावुक होकर बताया कि आर्थिक तंगी के चलते इस धनतेरस पर वे नए बर्तन खरीदने में असमर्थ थे, लेकिन फाउंडेशन की इस पहल ने उनके त्योहार को दोगुना खुशनुमा बना दिया। महिलाओं ने संस्था के सदस्यों को दिल से दुआएं दीं, वहीं केक और उपहार पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन कोरोना काल व लॉकडाउन के समय से ही समाजसेवा में जुटी हुई है। संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चियों की शादी में आर्थिक सहयोग, अस्पतालों में मरीजों की मदद, गरीबों को दवा, इलाज व ऑपरेशन के लिए सहायता, त्योहारों पर कपड़े-मिठाई व आवश्यक सामग्री का वितरण, जरूरतमंद परिवारों को राशन तथा सर्दियों में कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण किया जाता है।

संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। टीम ने भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी, अध्यक्ष नदीम उल्ला खान, वरिष्ठ सहयोगी एवं मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, महामंत्री शाहबाज़ खान हनी, उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान एवं जावेद खान, सचिव उमर अली, संगठन मंत्री शेख रिज़वान, सलाहकार आरिफ खान, उपसचिव आसिफ मसूदी, शाखा प्रमुख खाईपार अली, शाखा प्रमुख अज़हर, मेराजुद्दीन, उपसचिव गफ्फार खान, उपाध्यक्ष कलीम उल्लाह, कोषाध्यक्ष एडवोकेट अनस उल्ला खान, कानूनी सलाहकार समीर उल हक कुरैशी, शाखा प्रमुख सनी, शाखा प्रमुख मोहम्मद नफीस, कार्यालय प्रभारी इमरान, शादाब हुसैन, शाखा प्रमुख हसीब मुंबई, सदस्य उरूज़ एवं ब्रज बिहारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts