द.एस.डी. पब्लिक स्कूल में खेल दिवस ‘अदम्य’ का भव्य आयोजन,

मुजफ्फरनगर। द. एस.डी. पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में वार्षिक खेल दिवस ‘अदम्य’ (Unleash the Unstoppable) का आयोजन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ उपस्थित रहीं। इसके अलावा विद्यालय सचिव आकाश कुमार, सपना कुमार, कार्तिक स्वरूप और आकांक्षा कुमार ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय की निर्देशिका चंचल सक्सेना एवं प्रधानाचार्या नीलम माहना ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चारों सदनों के हाउस कप्तानों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी देने के साथ हुआ। मुख्य अतिथि इंदु सिद्धार्थ ने मशाल प्रज्वलित कर विद्यार्थियों को खेल शपथ दिलाई और सफेद गुब्बारे आकाश में छोड़कर खेल दिवस का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर निर्देशिका चंचल सक्सेना ने विद्यालय के संस्थापकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को संस्थान की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और परिश्रम के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या नीलम माहना ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्यालय के चारों सदनों के बीच मुकाबला होगा और प्रदर्शन के आधार पर विजेता हाउस घोषित किया जाएगा।

खेल दिवस के दौरान विद्यार्थियों ने योग, विभिन्न शारीरिक ड्रिल और दौड़ प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक दक्षता, संतुलन, एकाग्रता और सामूहिक समन्वय का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि इंदु सिद्धार्थ ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपनी क्षमताओं को पहचानने और चुनौतियों का सामना करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। समापन पर सचिव आकाश कुमार ने विजेता हाउस की घोषणा की और सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने अतिथियों, अभिभावकों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया। इस तरह खेल दिवस विद्यार्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और खेल भावना के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts