सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर फैसल शेख ने निकाह कर लिया है. उन्होंने अपनी पत्नी की पहली झलक भी दिखाई है. वहीं, दोनों को फैन्स अब बधाई दे रहे हैं.Mr Faisu Marriage: सोशल मीडिया की दुनिया के जाने-माने सितारे और कंटेंट क्रिएटर फैसल शेख ने जिंदगी की नई शुरुआत की है. मिस्टर फैजू ने ऑफिशियल तौर पर निकाह कर लिया है. और सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ पहली तस्वीरें शेयर की है. और तो और फैन्स को यह खुशखबरी दी है.
सामने आई तस्वीरों में फैजू व्हाइट कलर की ट्रेडिशनल शेरवानी और पगड़ी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं. वहीं उनकी दुल्हन लाल और सफेद रंग के खूबसूरत जोड़े, मांग टीका में नजर आ रही हैं.
फैजू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनका पूरा परिवार उनके साथ नजर आ रहा है. खास बात यह है कि उनका यह निकाह बेहद पवित्र और खूबसूरत जगह मदीना में हुआ है.
दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है और तस्वीरों में उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही है. कहीं निकाहनामे पर साइन करते हुए, तो कहीं एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए उनकी कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की, जो अब वायरल हो रही हैं.
फैजू ने अपनी शादी की इन खूबसूरत तस्वीरों के जरिए अपनी बेगम की पहली झलक तो दुनिया के सामने ला दी है. जो लाल जोड़े में बेहद प्यारी लग रही हैं. लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी पत्नी के नाम का खुलासा नहीं किया है. फैन्स अब यह जानने के लिए भी एक्साइटेड हैं कि उनकी दुल्हन का नाम क्या है.
एक सपने के सच होने के लिए अल्लाह का शुक्र है. मदीना के खूबसूरत शहर में निकाह, और मेरे साथ मेरा पूरा परिवार. यह एक ऐसी नेमत है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.” आगे लिखा- ”जब हम साथ मिलकर इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो कृपया हमें अपनी दुआओं में याद रखें.















