दीपावली पर सखी ग्रुप ने बांटे गोबर और मिट्टी के दीये, लोगों को किया जागरूक

 

औरैया। दीपावली पर्व के अवसर पर समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी ‘सखी ग्रुप’ की ओर से गुरुवार को निःशुल्क दीया वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के मोहल्ला होमगंज, परिहार टोला, फूलगंज और दिबियापुर रोड के आसपास ठिलिया-खोमचा लगाने वाले छोटे दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं, राहगीरों और महिलाओं को गाय के गोबर व मिट्टी से निर्मित दीये वितरित किए गए।

कार्यक्रम की संयोजिका एवं स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर पायल पोरवाल ने बताया कि गोबर से बने दीये पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ही भारतीय परंपरा और धार्मिक आस्था के प्रतीक हैं। इन दीयों के उपयोग से घरों में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने लोगों से दीपावली पर गोबर व मिट्टी के दीयों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

शाखा प्रभारी बबिता ने भी लोगों को गोबर के दीयों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर भाजपा नेत्री कोमल पोरवाल, मंगला शुक्ला, अंशू पोरवाल, शकुंतला पोरवाल, ममता सिंह, कुमुदनी पोरवाल, दामिनी गुप्ता, पूजा पोरवाल सहित सखी ग्रुप की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts