नवरात्रि करीब है और बिना गरबे के नवरात्रि अधूरी मानी जाती है. गरबा एक ऐसा आयोजन है, जिससे त्योहार का रंग और मजा दोनों एक साथ देखने को मिलता है और इसका आनंद सबसे ज्यादा गुजरात में उठाया जाता है. लेकिन हम आपको दिल्ली-NCR में ही कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप गुजरात के गरबे जैसा मजा ले सकते हैं. नवरात्रि करीब है और बिना गरबे के नवरात्रि अधूरी मानी जाती है. गरबा एक ऐसा आयोजन है, जिससे त्योहार का रंग और मजा दोनों एक साथ देखने को मिलता है और इसका आनंद सबसे ज्यादा गुजरात में उठाया जाता है. लेकिन हम आपको दिल्ली-NCR में ही कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप गुजरात के गरबे जैसा मजा ले सकते हैं.
गरबा एक ऐसा डांस है, जो खेलने और देखने दोनों में मजा आता है. इसमें दो-दो लोगों की जोड़ियां बनती है और वह एक साथ खेलते हैं. इस इवेंट में रंगीन कपड़े, म्यूजिक चार चांद लगा देते हैं.पूरी दुनिया में अगर गरबा कहीं का मशहूर है, तो वह गुजरात का है. यहां नवरात्रि से कुछ वक्त पहले से ही लोग गरबे की तैयारियों में जुट जाते हैं और अलग-अलग इलाकों में गरबा का आयोजन किया जाता है.अगर आप भी गरबा खेलना चाहते हैं, लेकिन गुजरात आपके बजट में नहीं है, तो आपको अपना मन मारने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि दिल्ली-NCR में कई जगहों पर गरबा इवेंट्स होने वाले हैं, जिनकी जानकारी हम आपको देंगे.
ईओडी डांडिया नाइट में आप गरबा-डांडिया डांस का मजा उठा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये आयोजन 2 से 20 अक्टूबर तक ईओडी एडवेंचर पार्क, मयूर विहार में किया जाएगा.दिल्ली के पीतमपुरा में भी आप इस साल गरबा खेल सकते हैं. गरबा वर्स 1.0 इवेंट 17 से 18 अक्टूबर को दिल्ली हाट , पीतमपुरा में आयोजित होगा. आप यहां अपने दोस्त व परिवार के साथ आकर मजे से गरबा-डांडिया खेल सकते हैं.गरबा-डांडिया खेलने के लिए आप दिल्ली में होने वाले मेरी दिल्ली डांडिया उत्सव में भी जा सकते हैं. यह इवेंट 23 से 25 अक्टूबर तक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा.गरब खेलने के लिए आप ग्लोबल गरबा फेस्टिवल में भी शामिल हो सकते हैं. 15 से 19 अक्टूबर तक चलने वाला ये आयोजन पुराने किला, नई दिल्ली में आयोजित होगा.















