पेशाब में बार-बार झाग दिखना हो सकता है किडनी की बीमारी का संकेत, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज.

अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि उन्हें पेशाब में बहुत झाग नजर आता है, लेकिन लोग ये नहीं जानते हैं कि ये किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं क्यों इन संकेतों को नजरअंदाज करना आपकी जान पर खतरा बन सकता है.

खबर की मुख्य बातें:

  • पेशाब में लंबे समय तक झाग का बने रहना किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है.
  • डायबिटीज टाइप 1 के लगभग 30% और टाइप 2 के 10 से 40% मरीजों में किडनी फेलियर की समस्या पाई गई है.
  • किडनी डैमेज के शुरुआती लक्षणों में पेशाब में एल्ब्यूमिन (प्रोटीन) का ज्यादा निकलना शामिल है.
  • National Kidney Foundation के अनुसार, डायबिटीज से शरीर की छोटी रक्त वाहिकाएं डैमेज हो सकती हैं, जिससे किडनी खून को ठीक से साफ नहीं कर पाती.

अच्छी और फिट लाइफ हर कोई चाहता है, लेकिन सिर्फ चाहना काफी नहीं होता है, बल्कि इसके लिए सही आदतें और शरीर से जुड़ बदलावों पर ध्यान देना भी जरूरी है. कई बार इंसानी शरीर ऐसे संकेत देता है, जिससे वह बतानी कि कोशिश कर रहा होता है कि अंदर कुछ गड़बड़ी चल रही है, जिसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, लेकिन अमूमन लोग इसे आम ये किसी दूरी स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं, जो भविष्य में खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसा ही एक संकेत है, पेशाब में लंबे समय तक झाग का बना रहना, जो किडनी से जुड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकता है.

डायबिटीज का किडनी पर असर

अगर आप सोचते हैं कि डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर को प्रभावित करती है, तो ये आपकी सबसे बड़ी भूल होगी. आपको शायद मालूम न हो, लेकिन डायबिटीज का असर, दिल, नसों, आंखें, किडनी समेत शरीर के कई अंगों पर पड़ता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. National Kidney Foundation के अनुसार, डायबिटीज होने पर शरीर की छोटी रक्त वाहिकाएं (blood vessels) को नुकसान पहुंच सकता है. जब किडनी की रक्त वाहिकाएं डैमेज हो जाती हैं, तो आपकी किडनी आपके खून को ठीक से साफ नहीं कर पाती हैं. आपके शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी और नमक जमा होने लगता है, जिससे वजन बढ़ सकता है और टखनों में सूजन आ सकती है. आपके मूत्र में प्रोटीन आ सकता है और साथ ही, आपके खून में वेस्ट मटेरियल जमा हो सकते हैं.

कैसे दिखते हैं किडनी डैमेज से जुड़े शुरुआती संकेत?

National Kidney Foundation के अनुसार, डायबिटीज टाइप 1 से प्रभावित मरीजों में लगभग 30 प्रतिशत मरीजों में और टाइप 2 के करीब 10 से 40 प्रतिशत मरीजों में किडनी फेलियर की समस्या पाई गई है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि डायबिटीज की बीमारी किडनी की हेल्थ पर कैसा असर डालती है. अब सवाल उठता है कि डायबिटीज के मरीजों को कैसे मालूम चलेगा कि उनकी किडनी की हेल्थ खतरे में है? बता दें कि किडनी डैमेज से पहले कुछ शुरुआती संकेत देखने को मिल सकते हैं, इनमें.

  • डायबिटीज किडनी रोग का सबसे शुरुआती लक्षण पेशाब में एल्ब्यूमिन (प्रोटीन) का ज्यादा निकलना है.
  • अचानक वजन बढ़ना और टखनों में सूजन दिखाई देना
  • रात में सोते वक्त बार-बार पेशाब के लिए नींद टूटना
  • ब्लड प्रेशर का बढ़ा रहना
  • पेशाब में खून का दिखना

अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत नजर आता है, तो बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते डॉक्टर से जांच कराएं और अपना इलाज कराएं. लंबे समय तक स्थिति को नजरअंदाज किया जाए, तो समस्या बढ़ सकती है और खतरा जान पर भी आ सकता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts